दिल्ली में घूमने की 15 प्रसिद्ध जगह – Delhi Tourist Places

4.9/5 - (32 votes)

Delhi Tourist Places (दिल्ली में घूमने की जगह) :- भारत का एक शहर और केंद्र शासित प्रदेश है, जिसमें नई दिल्ली, भारत की राजधानी है। यमुना नदी, मुख्य रूप से इसका पश्चिमी या दायां किनारा, पूर्व में उत्तर प्रदेश राज्य के साथ और शेष दिशाओं में हरियाणा राज्य के साथ सीमा साझा करता है। यहाँ मुग़लों द्वारा बनाई गई इमारतों का ढेर लगा पड़ा है जहाँ सिर्फ भारतीय यात्री ही नहीं विदेशी यात्री भी भारी मात्रा में आते हैं। जब आप चाँदनी चौक की तंग गलियों में देशी घी में बने पराठे, कचौड़ी बनते देखेंगे तो खुद को रोक नहीं पाऐंगे। 

अच्छी घूमने फिरने की जगहों से लेकर हर राज्य का पारंपरिक खाना आपको यहाँ आसानी से मिल जाएगा और आपको हाथ-पैर भी नहीं मारने पड़ेंगे। मंदिरों से लेकर चर्च, गुरुद्वारे और मस्ज़िद तक तक हर चीज़ आपको यहाँ मिल जाएगी। एक ऐसी जगह जहाँ हर तरह की संस्कृति का मिश्रण है और कोई भेदभाव नहीं है। 

दिल्ली में प्रमुख दर्शनीय स्थल – Places to visit in Delhi, India

दिल्ली भारत देश की राजधानी है | यहाँ पर कई ऐसे धार्मिक और एतेहासिक पर्यटन स्थल है जिसे देखने काफी अधिक संख्या में लोग देश एवं विदेश से आते हैं | दिल्ली में वैसे तो बहुत सारे पर्यटन स्थल (Tourist places in delhi) है लेकिंन उनमे से प्रमुख पर्यटन स्थल जो लोगो द्वारा बहुत पसंद किया जाता है वैसे पर्यटन स्थल (Places to visit in delhi) के बारे में हम इस आर्टिकल में जानकारी देंगे तो चलिए अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढते हैं :-

Table of Contents

1. दिल्ली का फेमस लाल किला -RED FORT, Delhi

दिल्ली में घूमने की जगह (Delhi Tourist Places)

Delhi me लाल किला यात्रियों को आकर्षित करने वाला मुख्य स्थान है दिल्ली मे घुमने की जगह मे यह एक प्रसिद्ध स्थल है जहाँ मुगल वास्तुकला द्वारा लाल बलुआ पत्थर से बना सुंदर किला स्थित है, आपको इसमें संग्राहलय देखने को भी मिलेगा व पारंपरिक हस्तशिल्प और सजावटी सामान, कृत्रिम गहने आदि इसके मीना बाज़ार में जगमगाते हुए मिलेंगे। कारीगरों ने इतनी महीनता से इसका हर कोना उकेरा है कि तारीफ किए बिना आपसे रहा नहीं जाएगा।

यहाँ आकर आप दिल्ली के फोटो लेकर एक सुंदर नज़ारा अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। शाम के वक्त यहाँ का लाईट व साउंड शो आपको बेहद पसंद आएगा और आप अपना फोटो खिचवा के काफी आनन्द उठाएंगे। यह दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहा लाखो लोग घुमने आते है |

2. दिल्ली का फेमस इण्डिया गेट -INDIA GATE, DELHI

दिल्ली में घूमने की जगह (Delhi Tourist Places)

Ghumne ki jagah Delhi में इण्डिया गेट राष्ट्रपति भवन के सामने बना हुआ है यह प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों की याद में बनवाया गया है। इसमें उन शहीदों के नामों को भी लिखा गया है। अगर आप दिल्ली घुमने या दर्शन के लिए आए है तो इस जगह को भूल नहीं सकते। दिन-रात,आँधी-तूफान, साल के हर एक दिन यहाँ जलती अमर जवान ज्योति उन वीरों की दास्तान बयान करती है।

यह अमर ज्योति कभी बुतति नही है अपने देश प्रेम को थोड़ा जाग्रित करते हुए आप इसकी वीरता के गवाह बन सकते है। आसपास का बगीचा भी व हर वक्त होती चहल-पहल भी आपको अपनी तरफ खिंचेंगी और यहाँ फोटो काफी आकर्षक आता है अगर आप घुमने जाये तो आवश्य साथियों के साथ फोटो खिचवाए |

इसे भी पढ़े :-  राजगीर एक खुबसुरत जगह जहाँ आपको जरुर जाना चाहिए 

3. दिल्ली का क़ुतुब मीनार -QUTUB MINAR, DELHI

दिल्ली में घूमने की जगह (Delhi Tourist Places)

दिल्ली में घुमने कि जगह में क़ुतुब मीनार एक फेमस जगह है जिसे  कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा बनवाई गई है यह इमारत दिल्ली की ऊँची इमारतों में से एक है। यह ईरानी वास्तुकला का भव्य उदाहरण है जिसे यूनेस्को विश्व विरासत स्थल में शामिल किया गया है। यह सबसे नामी दिल्ली पर्यटन स्थल है।

दिल्ल्ही जाये तो यहाँ ना जाये ऐसा नही हो सकता है आप यहाँ आवश्य जाये | इसके समीप ही एक लौह स्तम्भ बना है जिसकी ख़ासियत यह है कि इसपर आज तक जंग नहीं लगा। आस पास हरियाली व पिकनिक स्थल के तौर पर भी लोग इसे बेहद पसंद करते हैं और अपने दिल्ली घुमने की स्मृति मे सामिल कर सकते है|

4. दिल्ली का हुमायु का मकबरा -Humayun’s Tomb, Delhi tourism

दिल्ली में घूमने की जगह (Delhi Tourist Places)

हुमायु का मकबरा दिल्ली में घुमने कि जगह में  है जहाँ  हुमायु को रखा गया है शताब्दियों बाद भी अपनी सुंदरता बरकरार रखे हुए इस स्थान को हुमायूँ की पत्नी हाजी बेगम ने बनवाया था। लाल पत्थर व संगमरमर के संगम से बना यह मकबरा भी मुगल वास्तुकला का प्रशंसनीय उदाहरण है। जहा आपको इतिहासिक वस्तु शिल्प का अच्छा नमूना मिलेगा |

यहाँ हुमायूँ के साथ ही साथ मुगलों के कुछ खास सदस्यों की समाधि बनाई गई है। ऊँची-ऊँची पथरीली सीढ़ियाँ, बड़े-बड़े कलात्मक दरवाज़े प्राचीनता को बखूबी दर्शाते हैं। चारों तरफ हरी घास ब घने पेड़ों से समाहित चबूतरे घरों याद दिलाते हैं। यह इतिहास मे रूचि रखने वाले लोगो के साथ साथ आम लोग भी इस इतिहासिक वास्तुकला को काफी पसंद करते है अगर आप दिल्ली जाये तो यहाँ भी जरुर जाये | और दिल्ली की यादो को समेत कर रखे |

5. दिल्ली का अक्षर धाम मंदिर – AKSHARDHAM TEMPLE, DELHI 

दिल्ली में घूमने की जगह (Delhi Tourist Places)

अक्षरधाम मंदिर विश्व के सबसे बड़े हिंदू मंदिरों में शामिल है दिल्ली मे यह मेरा खुद का सबसे पसंदीदा जगह है जहा काफी शान्ति और अध्यात्म मे खो जायेंगे | यह स्वामिनारायण मंदिर आपको भौचक्का कर देगा। एक बार अंदर घुसने के बाद आप इसके हर एक कोन की तारीफ करते नहीं थकेंगे। यह सबसे मशहूर दिल्ली पर्यटन स्थल है।

आप यहाँ आकर बाहरी दुनिया को पूरी तरह कुछ समय के लिए भूल जाऐंगे। ये मंदिर अलग-अलग भागों में बँटा हुआ है जिसमें नौका विहार, सांस्कृतिक कार्यक्रम और शाम में समय होता वॉटर शो-ये सभी आपको बेहद आनंद से भर देंगे। आप दिल्ली आये तो इसे नही भूले यहाँ जरुर आये और हमारा भी धन्यवाद करे ताकि हम आपको यहाँ आने के लिए बोल राहे है यहाँ जकर ही आपको पता चलेगा आप कितनी सुन्दर जगह आ गए है यहाँ मौजूदा हर कोने को बखूबी परख पाऐंगे।

  • यह सुबह 9:30 से शाम 6:30 तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है। अगर आप यहाँ जाये तो समय लेकर जाये ताकि आप पुरी तरह घूम पाए क्योकि पुरा अक्षरधाम मंदिर घुमने मे आपको पुरा दिन समय लग जायेगा |

इसे भी पढ़े :-  सिक्किम खुबसुरत पहाडो का जगह जहाँ आपको जरुर जाना चाहिए 

6. दिल्ली का इस्कॉन मंदिर – ISKCON TEMPLE, DELHI tourist place

दिल्ली में घूमने की जगह (Delhi Tourist Places)

 दिल्ली की एक प्रसिद्ध मंदिर है जहाँ आपको भव्यता का प्रदर्शन मिलता है यह मंदिर आपको बेहद रोमांचक लगेगा। जहा भगवान कृष्ण व राधा को समर्पित यह मंदिर जन्माष्टमी के अवसर पर दुल्हन की तरह सजता है। यह सिर्फ आध्यात्मिकता का केंद्र नहीं है बल्कि यह म्यूज़ियम, रेस्टोरेंट व शादी, पार्टियों का भी केंद्र है।

7. दिल्ली का कमल मंदिर – LOTUS TEMPLE, DELHI

दिल्ली में घूमने की जगह (Delhi Tourist Places)

कमल मंदिर उपासना का केंद्र है जहाँ आपको एकदम शांत माहौल मिलेगा। आप दुनिया से दूर एकदम आजाद एवं एकान्त महसूस करेंगे वैसे तो यह उपासना स्थल है पर यहाँ आपको किसी भी भगवान की मूर्ती देखने को नहीं मिलेगी  क्योकि ऐसा माना जाता है कि उपासना या प्रार्थना करने के लिए किसी भी भगवान के नाम की ज़रुरत नही है।

यहाँ हर धर्म के लोगों का स्वागत किया जाता है और यहाँ कुछ धार्मिक ग्रंथों को पढ़ा जाता है। कमल का फूल शांति व पवित्रता का प्रतीक है इसी को दिमाग में रखते हुए इस स्थान का निर्माण किया गया है। और यहाँ आपको जरुर जाना चाहिए

8. दिल्ली का फेमस जमा मस्जिद – JAMA MASJID IN DELHI

दिल्ली में घूमने की जगह (Delhi Tourist Places)

भारत के सबसे बड़े मस्जि़दों में से एक यह पुरानी दिल्ली में स्थित है। इंडो-इस्लामिक व मुगल वास्तुकला से बना यह मस्जिद शाहजहाँ का सबसे प्राचीन इमारत है। यह वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है यहाँ सभी धर्मो के लोग घुमने आते है यहाँ एक समय पर 25000 श्रद्धालु अपनी आस्था को रास्ता देते है।

ईद पर लोगों की यहाँ भारी भीड़ उमड़ती है पर अगर आप भीड़ से बचना चाहते है तो सुबह के वक्त यहाँ आना उचित होगा। प्रवेश करने के लिए आपको किसी टिकट की ज़रूरत नहीं है। प्रवेश बिलकुल मुफ्त है पर.अगर आप कैमरा अंदर ले जाना चाहते है तो आपको शुल्क अदा करना पड़ेगा। और जमा मस्जिद इतिहास के एक अद्भुत नमूना है इसे आवश्य देखने जाए |

9. दिल्ली का गुरुद्वारा बंगला साहिब – Gurdwara Bangla Sahib, Delhi

दिल्ली में घूमने की जगह (Delhi Tourist Places)

गुरुद्वारा बंगला साहिब कनॉट प्लेस के पास स्थित है। यह एक विशाल परिसर है, जिसमें एक गुरुद्वारा, एक तालाब, एक संग्रहालय और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। गुरुद्वारा का मुख्य भवन सफेद संगमरमर से बना है और इसमें एक सोने का गुंबद है। गुरुद्वारा परिसर में एक विशाल लंगर भी है, जहां हर दिन हजारों श्रद्धालु भोजन करते हैं। गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह सिखों के लिए एक पवित्र स्थल है, लेकिन यह अन्य धर्मों के लोगों के लिए भी एक आकर्षक स्थान है। गुरुद्वारा परिसर में शांति और आध्यात्मिकता का माहौल है, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है।

10. दिल्ली का लोधी गार्डन – Lodhi Garden, Delhi

दिल्ली में घूमने की जगह (Delhi Tourist Places)

दिल्ली, भारत की राजधानी, अपने समृद्ध इतिहास और संस्कृति के लिए जानी जाती है। यहां कई ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थल हैं, जिनमें से एक है लोधी गार्डन। यह गार्डन दिल्ली के दक्षिणी मध्य इलाके में स्थित है। लोधी गार्डन 90 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें 15वीं और 16वीं शताब्दी के लोधी काल के कई ऐतिहासिक स्मारक शामिल हैं, जिनमें से सबसे प्रसिद्ध हैं:- मोहम्मद शाह का मकबरा, सिकंदर लोधी का मकबरा, शीशा गुम्बद, बड़ा गुंबद आदि |

11. दिल्ली का पुराना किला – old Fort, Delhi

दिल्ली में घूमने की जगह (Delhi Tourist Places)

पुराना किला का निर्माण 1538 में शेर शाह सूरी ने करवाया था। यह किला दिल्ली के छठे शहर, दीना-पनाह का आंतरिक किला था। किले में तीन बड़े द्वार हैं: दिल्ली द्वार, लाहौर द्वार और अजमेर द्वार। किले के अंदर एक मस्जिद, एक हवेली और कई अन्य इमारतें हैं। पुराना किला एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह किला दिल्ली के इतिहास और संस्कृति के बारे में जानने के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है।

12. दिल्ली में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर – Sri Lakshmi Narayan Temple, Delhi

दिल्ली में घूमने की जगह (Delhi Tourist Places)

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का निर्माण 1933 में बिरला परिवार द्वारा करवाया गया था। यह मंदिर भगवान विष्णु और उनकी पत्नी लक्ष्मी को समर्पित है। मंदिर की वास्तुकला विजयनगर साम्राज्य की वास्तुकला से प्रेरित है। मंदिर का मुख्य गर्भगृह सफेद संगमरमर से बना है और इसमें भगवान विष्णु और लक्ष्मी की भव्य मूर्तियां हैं। मंदिर के गर्भगृह के चारों ओर कई अन्य छोटे मंदिर हैं, जो अन्य हिंदू देवताओं को समर्पित हैं। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दिल्ली का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

13. दिल्ली का छत्तरपुर मंदिर – CHHATARPUR TEMPLE, Delhi

दिल्ली में घूमने की जगह (Delhi Tourist Places)

छत्तरपुर मंदिर दक्षिणी दिल्ली में स्थित यह मंदिर आध्यात्मिकता का प्रतीक है। यह भी प्राचीन मंदिर मुख्यतः देवी कात्यायनी को समर्पित है। परन्तु  शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, हनुमान, लक्ष्मी जैसे कई भगवानो की भव्य मूर्ती है जो आपको भक्ति मे आपको लीन कर देगी।

अगर आप धार्मिक प्रवृत्ति के है तो आप यहाँ आकर अपनी भक्ति में लीन हो सकते हैं आपके मन को अत्यंत शांति मिलेगी। 70 एकड़ की ज़मीन पर फैले इस मंदिर की वास्तुकला भी सराहनीय है। तो दिल्ली घुमने जाये तो यहाँ भी जरुर जाए |

14. दिल्ली का नेशनल रेल म्यूज़ियम – NATIONAL RAIL MUSEUM, DELHI

दिल्ली में घूमने की जगह (Delhi Tourist Places)

यह भरत देश की एक पुरानी रेलों को विरासत के तौर पर यहाँ रखा गया है जिनमे कुछ टॉय ट्रेन भी शामिल है। अगर आप पुराने ट्रेन और रेल गाडी नही देखि है तो इसमें डिज़ल इंजन व स्टीम इंजन से चलने वाली रेल भी देखने को मिलेंगी।

यहाँ आपको शाही रेलों की सैर के साथ-ही-साथ रेस्टोरेंट में अच्छा भोजन भी मिल जाएगा और हाँ, तस्वीरें खींचना तो बिल्कुल मत भूलिएगा। इन में से कुछ रेलों की राईड आपको रोमांचित कर देगी। बच्चों के लिए यह स्थान सबसे उचित रहेगा। और यहाँ घूम के आप कभी भूलेंगे नही |

15. दिल्ली का फेमस मार्केट चाँदनी चौक – CHANDNI CHOWK MARKET, DELHI

दिल्ली में घूमने की जगह (Delhi Tourist Places)

अगर आप खरीददारी एवं शॉपिंग के लिए उत्सुक है और दिल्ली मे है तो चाँदनी चौक जरुर जाये यहाँ आपको आपके जरुरत की हर एक चीज मील जायेगी सस्ते मे मील जायेगी चांदनी चौक पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित है।लाल किला स्मारक बाजार के भीतर स्थित है। यह १७ वीं शताब्दी में भारत के मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा बनाया गया था, और इसका डिजाइन उनकी बेटी जहांआरा द्वारा तैयार किया गया था।

इसे भी पढ़े :-  उज्जैन खुबसुरत शहर जहाँ आपको जरुर जाना चाहिए 

FAQ  (दिल्ली के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

फेमस क्या है  दिल्ली में ?

दिल्ली भारत की राजधानी ही नहीं, पर्यटन का प्रमुख केंद्र भी है। राजधानी होने के कारण भारतीय सरकार के अनेक कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन आदि अनेक आधुनिक स्थापत्य के नमूने तो यहाँ देखे ही जा सकते हैं, प्राचीन नगर होने के कारण इसका ऐतिहासिक है।

दिल्ली में सबसे मशहूर जगह कौन सी है?

दिल्ली में सबसे मशहूर जगह लाल किला है। यह मुगल साम्राज्य की राजधानी था और भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। लाल किला एक विशाल लाल बलुआ पत्थर की संरचना है जो दिल्ली के केंद्र में स्थित है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है और हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है।

दिल्ली में सबसे ज्यादा मशहूर क्या है?

दिल्ली में सबसे ज्यादा मशहूर यहाँ का लाल किला, इंडिया गेट, जमा मस्जिद, हुमायु का मकबरा जैसे एतेहासिक स्थल है | इसके अलावा यहाँ के अक्षरधाम मंदिर, लोटस टेम्पल भी प्रसिद्ध है जो दिल्ली की सान है और यहाँ के कई मार्केट प्रसिद्ध है जैसे सरोजनी मार्केट, चाँदनी चौक मार्केट, कनार्ट पैलेस |

दिल्ली क्यों प्रसिद्ध है?

दिल्ली भारत की राजधानी ही नहीं यह पर्यटन का मुख्य केंद्र है जिसमे एतेहासिक स्थल लाल किला, क़ुतुब मीनार, जमा मस्जिद, इंडिया गेट, हुमायु का मकबरा काफी प्रसिद्ध है |

दिल्ली घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं?

दिल्ली घूमने के लिए पर्याप्त दिन आपकी रुचि और बजट पर निर्भर करते हैं। अगर आप दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों को देखना चाहते हैं, तो आपको कम से कम 3 दिन की आवश्यकता होगी। अगर आप दिल्ली की संस्कृति और व्यंजनों को भी अनुभव करना चाहते हैं, तो आपको 5 दिन की आवश्यकता होगी।

दिल्ली का सबसे बड़ा मंदिर कौन सा है?

दिल्ली का सबसे बड़ा मंदिर अक्षरधाम मंदिर है। यह मंदिर दिल्ली के दक्षिणी बाहरी इलाके में स्थित है और इसका निर्माण 2005 में पूरा हुआ था। यह एक हिंदू मंदिर है जो भगवान विष्णु को समर्पित है। मंदिर का निर्माण सफेद संगमरमर से किया गया है और यह अपने विशाल आकार और सुंदर वास्तुकला के लिए जाना जाता है। मंदिर में एक विशाल गुंबद है जिसकी ऊंचाई 40 मीटर है और एक विशाल नंदी की मूर्ति है जिसकी लंबाई 23 मीटर है। मंदिर में कई अन्य महत्वपूर्ण मंदिर और संग्रहालय भी हैं।

दिल्ली घूमने का सबसे अच्छा मौसम कौन सा है?

दिल्ली घूमने का सबसे अच्छा मौसम अक्तूबर से मार्च है, क्योंकि इस दौरान मौसम सुहावना रहता है। इस अवधि के दौरान फूल खिलने का समय होता है, मौसम सुहावना और दिल्ली जैसे अतुलनीय शहर का आनंद उठाने का होता है। अक्टूबर से मार्च के दौरान तापमान 15 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इस दौरान बारिश बहुत कम होती है और धूप निकली रहती है। यह दिल्ली घूमने के लिए आदर्श मौसम है क्योंकि आप ऐतिहासिक स्थलों, बाजारों, और मंदिरों को आराम से देख सकते हैं।  अप्रैल से जून के दौरान दिल्ली में गर्मी का मौसम होता है। इस दौरान तापमान 35 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गर्मी के दिनों में दिल्ली घूमना मुश्किल हो सकता है क्योंकि मौसम बहुत गर्म और उमस भरा होता है।
 

निष्कर्ष (Discloser):

हमने अपने आज के इस महत्वपूर्ण लेख में आप सभी लोगों को दिल्ली में घूमने की जगह (delhi me ghumne ki jagah) (tourist places in delhi) से सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी है और यह जानकारी अगर आपको पसंद आई है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना ना भूले। आपके इस बहुमूल्य समय के लिए धन्यवाद|

अगर आपके मन में हमारे आज के इस लेख के सम्बन्ध में कोई भी सवाल या फिर कोई भी सुझाव है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आपके द्वारा दिए गए comment का जवाब जल्द से जल्द देने का प्रयास करेंगे और हमारे इस महत्वपूर्ण लेख को अंतिम तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद |

इसे भी पढ़े :-

नोट: यह ब्लॉग पोस्ट दिल्ली के प्रति मेरी आत्मीय भावनाओं का प्रतिबिंब है और इसका उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। 

6 thoughts on “दिल्ली में घूमने की 15 प्रसिद्ध जगह – Delhi Tourist Places”

  1. यह आर्टिकल बहुत अच्छा और useful है दिल्ली की सभी जगह को इसमें अच्छे से बताया गया है। मुझे दिल्ली के अक्छर धाम मंदिर के बारे में पता ही नहीं था दिल्ली जाने से पहले इस लेख को पढ़ा और में दिल्ली के अक्छर धाम मंदिर गयी और वहां जाकर मुझे बहुत अच्छा लगा thank you so much आपकी इतनी अच्छी जानकारी देने के लिए |

    Reply

Leave a Comment