10+ राजगीर में घूमने की जगह – Rajgir Tourist Places

4/5 - (4 votes)

राजगीर में घूमने की जगह (Rajgir me ghumne ki jagah) :-  राजगीर, बिहार राज्य के नालंदा जिले में स्थित है जो घूमने के लिए एक खुबसुरत एवं लोकप्रिय पर्यटन स्थल है | राजगीर में स्थित पहाडो और जंगलो में स्थित पर्यटन स्थल है जो काफी आकर्षक दृश्य प्रस्तुत करता है | यहाँ पर कई धार्मिक और पर्यटन स्थल है जिसे घूमने के लिए भारत के अलग अलग शहरो के अलावा विदेशो से भी काफी अधिक संख्या में लोग घूमने आते है | राजगीर में बौद्ध धर्म, जैन धर्म, एवं हिंदू धर्म के मशहूर धार्मिक स्थल है |

हैलो दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम राजगीर में स्थित प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थल के बारे में जानने वाले हैं, जिसे घूमने के लिए लोग भारत के अलग-अलग शहरो के अलावा विदेशो से भी काफी अधिक संख्या में आते हैं | अगर आप राजगीर घूमने के बारे में (Visit Spots in Rajgir) सोच रहे हैं तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा आवश्य पढ़ना चाहिए और बताये गए पर्यटन स्थल (Rajgir Vacationer Spot) को घूमना चाहिए तो चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की और आगे बढते हैं और राजगीर के प्रमुख पर्यटन स्थल (Traveler places in rajgir) और घूमने की जगह (Spots to visit in rajgir) के बारे में जानते हैं :-

राजगीर में घूमने की जगह – Tourist Places in Rajgir

राजगीर बिहार राज्य में स्थित पहाडो और जंगलो से घिरा हुआ है | यहाँ पर कई ऐसे धार्मिक और एतेहासिक पर्यटन स्थल है जिसे देखने काफी अधिक संख्या में लोग देश एवं विदेश से आते हैं | राजगीर में वैसे तो बहुत सारे पर्यटन स्थल (Vacationer places in rajgir) है लेकिंग उनमे से प्रमुख पर्यटन स्थल जो लोगो द्वारा बहुत पसंद किया जाता है वैसे पर्यटन स्थल (Spots to visit in rajgir) के बारे में हम इस आर्टिकल में जानकारी देंगे तो चलिए अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढते हैं :-

Table of Contents

1. वाइल्डलाइफ सफारी – Wildlife Safari, Rajgir Tourist Places

Wildlife Safari, Rajgir, राजगीर में घूमने की जगह
Wildlife Safari, Rajgir

वाइल्डलाइफ सफारी राजगीर का वर्तमान समय में यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल (Famous place in rajgir) बन चूका है | यहाँ पर काली अधिक संख्या में लोग देश-विदेश से घूमने आते हैं | यहाँ पर जाने के उपरांत आप कई प्रकार के जीव जंतु और पशु पक्षियों को देख सकते हैं |

यह स्थल एक पर्कृतिक प्रेमियों को काफी पसंद आता है | यहाँ पर जाने के बाद आप यहाँ बाघ, हिरन, भालू, शेर, लाकर्बग्घा, चिता, तेंदुआ इत्यादि जैसे जानवरों और कुछ विलुप्त होने वाले प्राणियों और पक्षियों को भी देख सकते हैं | यह जगह राजगीर में एक शांत वातावरण के साथ साथ हरा भरा है जो Rajgir me ghumne ki jagah में बहुत खुबसुरत जगह है |

इसे भी पढ़े :- द्वारका एक धार्मिक एवं लोकप्रिय पर्यटन स्थल

2. नेचर सफारी – Nature Safari, Tourist Places in Rajgir

Nature Safari, Rajgir राजगीर में घूमने की जगह
Nature Safari, Rajgir

अगर आप राजगीर घूमने जा रहे हैं तो आपको वाहन स्थित नेचर सफारी को आवश्य देखने जाना चाहिए क्योकि यह प्राकृतिक रूप से बहुत सुन्दर और हरा भरा वातावरण में स्थित यह नेचर सफारी लोगो को काफी पसंद आता है | यहाँ पर जाने पर आपको यहाँ कई प्रकार के रोमांचित एक्टिविटी भी कर सकते हैं | जैसे: स्काई साइकिलिंग, जिपलाइन, रेसलिंग, रोक क्लाईम्बिंग, आर्चरी रिंग के अलावा भी कई सारे गतिविधियां यहाँ पर जाने के बाद आप कर सकते हैं |

3. कुंडलपुर – Kundalpur, Rajgir tour

Kundalpur, Rajgir राजगीर में घूमने की जगह
Kundalpur, Rajgir

कुंडलपुर राजगीर में स्थित सबसे प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय पर्यटन स्थल है | यह कुंडलपुर भगवन महावीर जी के जन्म स्थल के रूप में जाना जाता है | यहाँ पर बनी भगवन महावीर की प्रतिमा पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है और यहाँ काफी अधिक संख्या में लोग राजगीर में घूमने आते हैं | कुंडलपुर जैन धर्म से सम्बंधित लोगो के लिए काफी प्रसिद्ध स्थल है |

इसे भी पढ़े :- अंडमान निकोबार में फेमस टूरिस्ट प्लेस

4. शीशा का पुल – Glass Bridge, Rajgir famous tourist places

Glass Bridge, Rajgir राजगीर में घूमने की जगह
Glass Bridge, Rajgir

ग्लास ब्रिज राजगीर में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है | इसे हाल फ़िलहाल में पर्यटकों के लिए बनाया गया है | इस ग्लास ब्रिज को देखने और इसपे सैर करने अधिक संख्या में पर्यटक राजगीर आते हैं | ग्लास ब्रिज पर चलने का एक अलग ही अनुभव एवं सुखद एहसास होता है |

इस ग्लास ब्रिज से दिखने वाला सुन्दर दृश्य लोगो को काफी भावुक कर देता हैं | ऊँची पहाड़ी पर बना हुवा यह ग्लास ब्रिज से दिखने वाला दृश्य लोगो द्वारा काफी पसंद किया जाता है और इस ग्लास ब्रिज पर लोग अपना फोटो खिचवाना भी काफी पसंद करते हैं जो एक संदर फोटो पर्दर्शित करता है | इसलिए अगर जब भी आप राजगीर घूमने का प्लान करे तो आप यहाँ जाना बिलकुल न भूलें |

महत्वपूर्ण जानकारी :- राजगीर में ग्लास ब्रिज घूमने जाने से पहले आप ऑनलाइन टिकट आवश्य कटवा ले नही तो अक्सर काउंटर टिकट वहाँ फुल हो जाता है और आप बिना ग्लास ब्रज घुमे वापस आना पर सकता है तो आप ग्लास ब्रिज ऑनलाइन बोकिंग हेतु www.naturesafarirajgir.in पर जाकर टिकट बुक कर लें | और ग्लास ब्रिज सोमवार को बंद रहता है |

5. रोपवे – Ropeway, Rajgir tourism

Ropeway, Rajgir राजगीर में घूमने की जगह
Ropeway, Rajgir

राजगीर में बने रोपवे पे बैठना अपने आप में हीं एक अद्भुत राजगीर की यात्रा में हैं| यह एकमात्र बिहार में अवस्थित रोपवे है | राजगीर में स्थित इस रोपवे पर यात्रा कर आप राजगीर के विश्व शांति स्तूप तक पहुच सकते हैं एवं रोपवे से अद्भुत नजारा का लुफ्त उठा सकते हैं | यहाँ पर दो अलग-अलग प्रकार के रोपवे बने हुवे हैं जो एक पुराने समय का है और एक अभी हल फ़िलहाल में बना हुआ है | अगर आपको भी हरी-भरी वादियों के साथ साथ पहाडो की उचाईयो के ऊपर सैर और उचाईयो को देखने का शौक है तो आपको यहाँ के रोपवे पर आवश्य बथना चाहिए और आनंद उठाना चाहिए |

इसे भी पढ़े :- केरल में सुन्दर एवं आकर्षक पर्यटन स्थल 

6. विश्व शांति स्तूप राजगीर – Vishwa Shanti Stupa, Rajgir tourist place

Vishwa Shanti Stupa, Rajgir राजगीर में घूमने की जगह
Vishwa Shanti Stupa, Rajgir

विश्व शांति स्तूप, राजगीर में एक प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर है | यह मंदिर हिंदू और बौद्ध धर्मो के लोगो के लिए बहुत प्रसिद्ध है | यह मंदिर राजगीर के गिद्धकूट पर्वत पर बना हुवा है | मंदिर के दर्शन के लिए सीधीयां और रोपवे दोनों की सुविधा उपलब्ध है | यह राजगीर में घूमने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल है यहाँ घूमने देश विदेश से लाखो लोग घूमने आते हैं और अपने सफर का आनंद लेते हैं |

7. सारिपुत्र स्तूप – Sariputra Stupa, Rajgir

Sariputra Stupa, Rajgir राजगीर में घूमने की जगह
Sariputra Stupa, Rajgir

सारिपुत्र स्तूप राजगीर में स्थित एक एतेहासिक पर्यटन स्थल है | सारिपुत्र स्तूप के बारे में कहाँ जाता है की गौतम बुद्ध के सबसे प्रिय शिष्यों में से एक थें जो गौतम बुद्ध के मार्गदर्शन पर चलकर मोक्ष के मार्ग का चुनाव किया | उन्ही के यहाँ पर अस्थियों को रखा गया हैं | यह जगह एक एतेहासिक स्थल के रूपम में जाना जाता है और यहाँ लोग आना पसंद करते हैं | यहाँ पर इतिहास में रूचि रखने वाले पर्यटक काफी अधिक संख्या में यहाँ विजित करने एवं घूमने आते हैं तो आपको भी यहाँ आकार इसे देखना चाहिए |

8. नौलखा मंदिर – Naulakha Temple, Rajgir me ghumne ki jagah

Naulakha Temple, Rajgir राजगीर में घूमने की जगह
Naulakha Temple, Rajgir

नौलखा मंदिर राजगीर शहर मे स्थित सबसे प्रसिद्ध और प्रमुख मंदिरों में से एक है | राजगीर में स्थित यह नौलखा मंदिर सफ़ेद और लाला पथ्थरो से बना एक बहुत ही बेहतरीन और आकर्षक धार्मिक पर्यटन स्थल है | यहाँ पर पर्यटक काफी संख्या में घूमने आया करते हैं | यह मंदिर देखने में काफी अद्भुत एवं खुबसुरत लगता है यहाँ पर ठहरने के लिए धर्मशाला की भी व्यवस्था मिलती है |

9. पांडू पोखर – Pandhu Pokhar, Rajgir mein ghumne ki jagah

Pandhu Pokhar, Rajgir राजगीर में घूमने की जगह
Pandhu Pokhar, Rajgir

पांडू पोखर राजगीर मे स्थित लगभग २२ एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ एक बेहद ही खुबसुरत पोखर है | इस पांडू पोखर को महाभारत काल से जोड़ते हुवे ऐसा बताया जाता है की यहाँ पर महाराज पांडव इस पोखर का उपयोग करते थें | इस पांडू पोखर मे एक ४० फीट ऊँची पांडू महराज की प्रतिमा भी देखने को मिलती है | यहाँ पर जाने के उपरांत आप यहाँ वोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं | इस पोखर के आस पास दिखने वाला दृश्य लोगो को काफी पसंद आता है और लोगो को अपनी ओर आकर्षित करता है तो आपको यहाँ भी राजगीर में घूमने जाना चाहिए |

10. सोन भंडार – Sonbhandar, Rajgir

Sonbhandar, Rajgir राजगीर में घूमने की जगह
Sonbhandar, Rajgir

सोन भंडार राजगीर के पहाडो में बसा हुआ है | ऐसा माना जाता है की यह सोनभंडार रजा बिम्बिसार का खजाना स्थल के रूप में जाना जाता है | कहा जाता है की पौराणिक समय में राजा बिम्बिसार इसी स्थान पर अपना खाना रखा करते थें | यह सोन भंडार दो कृतिम गुफा है | यहाँ पर लोग काफी अधिक संख्या में घूमने जाया करते हैं | पहाड़ी क्षेत्र में घूमने के लिए यह जगह राजगीर के प्रमुख स्थल के रूप में जाना जाता है |

इसे भी पढ़े :- पटना के आकर्षक पर्यटन स्थल  

11. वीरयातन संग्रहालय – Veerayatan Museum, Rajgir

Veerayatan Museum, Rajgir राजगीर में घूमने की जगह
Veerayatan Museum, Rajgir

वीरायतन संग्रहालय को राजगीर मे बीसवी शताब्दी के दौरान लोगो के लिए खोला गया था | यह वीरयातन संग्रहालय पर्यटकों के बिच काफी लोकप्रिय है | यहाँ पर जैन धर्म के २४ तीर्थकरो के शिक्षा और जीवन शैली को दर्शाने वाले कई कलाकृतियाँ देखी जा सकती है | यहाँ पर कई अलग अलग हस्त निर्मित कलाकृतियाँ भी देखी जा सकती है जो लोगो को काफी पसाद आता है | यह जगह राजगीर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है |

12. पावापुरी नालंदा – Pawapuri Nalanda, Rajgir

Pawapuri Nalanda, Rajgur राजगीर में घूमने की जगह
Pawapuri Nalanda, Rajgur

पावापुरी बिहार के नालंदा जिले के एक प्रमुख आकर्षण स्थलों मे से एक माना जाता है | पावापुरी जैन धर्म के लिए एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप मे भी पवित्र स्थान मन जाता है | ऐसा कहा जाता है की यही पर प्राचीन समय मे भगवान महावीर को दफनाया गया था जिसकी वजह से यहाँ पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने आते है और यह जैन धर्म के लोगो के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल है इसलिए आपको पावापुरी को भी देखने जाना चाहिए |

13. ब्रह्म कुंड राजगीर – Bharmakund, Rajgir

Bharmakund, Rajgir राजगीर में घूमने की जगह
Bharmakund, Rajgir

ब्रह्म कुंड राजगीर में स्थित एक ऐसा कुंड है, जहाँ पर स्नान करना पवित्र माना जाता है | इस कुंड का पानी पुरे साल गर्म रहता है | यहाँ पर पानी पहाडो के अंदर से आता है | यहाँ पर लोग जाने के बाद अधिक संख्या में स्नान करते हैं | अगर आप राजगीर पहली बार जा रहे हैं या जाने का सोच रहे हैं तो अपने राजगीर ट्रिप/ राजगीर प्लान में इस जगह जो जरुर सामिल करे और यहाँ जाकर प्राकृतिक गर्म पानी में स्नान कर अनुभूति का आनंद ले |

14. घोड़ा कटोरा झील – Ghora Katora Lake, Rajgir

Ghora Katora Lake, Rajgir राजगीर में घूमने की जगह
Ghora Katora Lake, Rajgir

घोड़ा कटोरा झील राजगीर में स्थित एक खुबसुरत एवं लोगो द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाने वाला राजगीर की एक जगह है | इस झील के बारे में ऐसा कहा जाता है की पौराणिक समय में राजगीर के राजाओं से घोड़े इसी झील में पाई पिने के लिए आया करते थें | इस झील के खासियत के बारे में कहें तो यह झील लगभग तीन तरफ से पहाडो से घिरा हुआ है | इस झील के बीच में भगवान गौतम बुद्ध का एक प्रतिमा है जो करीब 70 फीट उची है जो देखने में इस झील की खूबसूरती को और बढ़ा देता है | अगर आप राजगीर जा रहे है तो इस घोड़ा कटोरा झील को घूमने आवश्य जाये |

15. जरासंध का अखाड़ा- Jarasandh Akhada, Rajgir

Jarasandh Akhada, Rajgir राजगीर में घूमने की जगह
Jarasandh Akhada, Rajgir

राजगीर में स्थित जरासंध का अखाड़ा को महाभारत काल से जोड़ते हुवे ऐसा कहा जाता है की इसी अखाड़ा में जरासंध ने कई महाबलियो को हराकर बलि चढाने के लिए कैद किया था और इसी अखाड़ा में भीम और जरासंध के बीच हुवे भीषण युद्ध में भीम ने जरासंध को पराजित किया गया था | यह जरासंध का अखाड़ा वर्तमान समय में ऐतेहासिक रूप में काफी महत्व रखता है | राजगीर घूमने के दौरान लोग इस जरासंध के अखाड़ा को लोग जरुर घूमने आते हैं |

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल):-

राजगीर में देखने लायक क्या क्या चीज है?

राजगीर एक ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण शहर है। यहां कई प्राचीन मंदिर और अन्य धार्मिक स्थल हैं जो बौद्ध धर्म और जैन धर्म के इतिहास को दर्शाते हैं। राजगीर में देखने लायक कुछ लोकप्रिय स्थान इस प्रकार हैं: – विश्व शांति स्तूप, जैन मंदिर, बिंबिसार की जेल, सप्तपर्णी गुफा, पांडु पोखरे, मखदुम कुंड, राजगीर वाइल्डलाइफ सफारी, ग्लास ब्रिज, घोड़ा कटोरा इत्यादि प्रमुख है |

राजगीर घूमने का सही समय? – Best visiting time rajgir

राजगीर घूमने जाने के लिए आप साल भर में कभी भी जा सकते हैं | लेकिन राजगीर घूमने का सबसे अच्छा एवं अनुकूल समय अक्टूबर से लेकर मार्च महीने का होता है इस समय गर्मी नहीं होती है और मौसम काफी अच्छा होता है इस समय काफी अधिक संख्या में देश विदेश से पर्यटक राजगीर घूमने आते हैं |

ग्लास ब्रिज का ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें? – How to online booking rajgir glass brige ticket

राजगीर ग्लास ब्रिज को ऑनलाइन बुक करने के लिए आपको www.naturesafarirajgir.in अथवा www.rajgirzoosafari.in पर जाकर आप अपने टिकट को 24 से 48 घंटे पूर्व काट ले करीब 25 प्रतिशत टिकट Online website से बुक होती है | Ticket book करने के लिए Click करे

राजगीर जाने का सही समय क्या है?

राजगीर जाने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च के बीच का है। इस समय मौसम सुहावना होता है और तापमान 15 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इस समय आप राजगीर के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को घूमने का आनंद ले सकते हैं। अगर आप राजगीर में गर्म पानी के झरनों का आनंद लेना चाहते हैं, तो आप अक्टूबर से फरवरी के बीच आ सकते हैं। इस समय झरनों का पानी गर्म होता है और आप इसमें नहाने का आनंद ले सकते हैं।

राजगीर का प्रसिद्ध मंदिर कौन सा है?

राजगीर का सबसे प्रसिद्ध मंदिर विश्व शांति स्तूप है। यह स्तूप 400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसका निर्माण 1965 में जापान सरकार द्वारा किया गया था। स्तूप के अंदर भगवान बुद्ध की चार स्वर्ण प्रतिमाएं स्थित हैं जो उनके जीवन के चार चरणों को दर्शाती हैं।

राजगीर में मलमास मेला कब लगेगा?

राजगीर में मलमास मेला 18 जुलाई, 2023 से 16 अगस्त, 2023 तक लगेगा। यह मेला हर साल अधिकमास के महीने में लगता है। इस मेले में देश भर से लाखों श्रद्धालु आते हैं और 22 कुंडों और 52 धाराओं में स्नान करते हैं।

पटना से राजगीर जाने में कितना घंटा लगता है?

पटना से राजगीर जाने में ट्रेन, बस, या कार से यात्रा करके 3 से 4 घंटे लगते हैं। ट्रेन से: पटना से राजगीर के लिए कई ट्रेनें चलती हैं। सबसे तेज़ ट्रेन 2 घंटे 30 मिनट में राजगीर पहुंचती है।, बस से: पटना से राजगीर के लिए कई बसें चलती हैं। सबसे तेज़ बस 3 घंटे में राजगीर पहुंचती है।, कार से: पटना से राजगीर की दूरी 99 किलोमीटर है। कार से यात्रा करके राजगीर पहुंचने में लगभग 3 घंटे लगते हैं।

पटना से ट्रेन से राजगीर कैसे जाए?

पटना से राजगीर के लिए कई ट्रेनें चलती हैं। सबसे तेज़ ट्रेन 2 घंटे 30 मिनट में राजगीर पहुंचती है। पटना से राजगीर के लिए कुछ लोकप्रिय ट्रेनें हैं:- 13234 राजगीर एक्सप्रेस, 14223 बोध पूर्णिमा एक्सप्रेस, 14224 बोध पूर्णिमा एक्सप्रेस इत्यादि |

निष्कर्ष (Discloser):

हमने अपने आज के इस महत्वपूर्ण लेख में आप सभी लोगों को राजगीर में घूमने की जगह ( Rajgir Me Ghumne ki Jagah) (tourist places in rajgir) से सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी है और यह जानकारी अगर आपको पसंद आई है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना ना भूले। आपके इस बहुमूल्य समय के लिए धन्यवाद|

अगर आपके मन में हमारे आज के इस लेख के सम्बन्ध में कोई भी सवाल या फिर कोई भी सुझाव है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आपके द्वारा दिए गए comment का जवाब जल्द से जल्द देने का प्रयास करेंगे और हमारे इस महत्वपूर्ण लेख को अंतिम तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद |

2 thoughts on “10+ राजगीर में घूमने की जगह – Rajgir Tourist Places”

Leave a Comment