मालदीव में घूमने की जगह – Maldvies Tourist Places

5/5 - (2 votes)

Maldvies Tourist Places :- मालदीव दक्षिण एशिया का एक खूबसूरत देश और इसकी राजधानी माले है। मालदीव की सबसे बड़ी शहर के रूप में जाना जाता है। माल्दीव में वैसे तो कई खूबसूरत पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जहाँ पर लोग अलग अलग देशों से जाया करते हैं। माल्दीव में करीब 100 से अधिक द्वीप बना हुआ है। यह अपने सुंदर समुद्र तटों, नीले पानी और रंगीन समुद्री जीवन के लिए जाना जाता है। मालदीव एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और दुनिया भर से लोग यहां आते हैं।

मालदीव में घूमने वाली जगह – Places to visit in Maldives

मालदीव एक खुबसुरत देश द्वीप है अगर आप मालदीव घूमने के बारे में सोच रहें है या प्लान बना रहें है तो आज का आर्टिकल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है इस ब्लॉग पोस्ट के द्वारा आज हम आपको मालदीव में घूमने के लिए कौन कौन से प्रमुख पर्यटन स्थल है उनके बारे में पुरी जानकारी देंगे ताकि आप मालदीव आसानी से घूम सके तो चलिए हम जानते हैं मालदीव में प्रमुख दर्शनीय स्थल कौन कौन है और क्या खास है यहाँ घूमने के लिए:-  

Table of Contents

1. माले सिटी मालदीव – Male City, Maldives

मालदीव में घूमने की जगह (Maldvies Tourist Places)

माले सिटी में कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं जिन्हें देखकर लोग खिंचे चले आते हैं। यहाँ पे कई खूबसूरत रंगबिरंगे इमारत, हरे भरे पेड़, पौधों से घिरा वातावरण और नीले पानी वाला समुद्र तट इस जगह को और भी सुंदर बनाते हैं। इस जगह को कपल्स के द्वारा काफी पसंद किया जाता है, जिसके कारण इसे हनीमून प्लेस के रूप में भी जाना जाता है। यहाँ पे एक आर्टिफिशियल बीच भी है जहाँ पे आप ऐडवेंचर ऐक्टिविटीज़ कर सकते हैं। इसके अलावा यहाँ प्राचीन मंदिर भी है जिसकी वस्तुकला पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

2. माफुशी आइलैंड – Maafusi island, Maldives

मालदीव में घूमने की जगह (Maldvies Tourist Places)

माफुशी मालदीव में लगभग 100 से भी अधिक द्वीप हैं, जिनमें से यह द्वीप भी शामिल हैं। जो राजधानी माले से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। मालदीव में स्थित यह बीच पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है मफुशी द्वीप को पहली पसंद पर्यटकों द्वारा बनने का कारण इस द्वीप की खूबसूरती और यहाँ की सुविधा है | क्योंकि यहाँ पर आपको आपके बजट के अनुसार सारी सुविधाएं मिल जाती है। माफुशी में कई गतिविधियाँ और सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जिनमें शामिल हैं:- स्नॉर्कलिंग और डाइविंग, नौका विहार और कैनोइंग, सूर्यास्त की सवारी, स्थानीय बाजार में खरीदारी, स्थानीय लोगों के साथ बातचीत इत्यादि |

3. बनाना रीफ – Banana Reef, Maldives

मालदीव में घूमने की जगह (Maldvies Tourist Places)

बनाना रीफ मालदीव के प्राचीन चट्टानों में से एक है। यह जगह स्कूबा डाइविंग के लिए माल्दीव की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक मानी जाती है। यहाँ आप स्कूबा डाइविंग के अलावा वाटर स्पोर्ट्स की और भी बहुत सारे ऐडवेंचर ऐक्टिविटीज़ का मज़ा ले सकते हैं।

4. नेशनल म्यूज़ीयम मालदीव – National Museum, Maldives

मालदीव में घूमने की जगह (Maldvies Tourist Places)

नेशनल म्यूज़ीयम मालदीव का एक काफी पौराणिक म्यूज़ियम है, जहाँ पर कई खूबसूरत कलाकृतियाँ बौद्ध और इस्लामिक युग से लेकर शाही का विशाल संग्रह देखा जा सकता है। इस नेशनल संग्रहालय में पुराने समय के राजा रानियों के विभिन्न आभूषणों और कपड़ों से लेकर उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले हथियार, कवच आदि सब कुछ यहाँ देखने को मिल सकता है।

5. ग्रांड फ्राइडे मस्जिद – Grand Friday Mosque, Maldives

मालदीव में घूमने की जगह (Maldvies Tourist Places)

ग्रांड फ्राइडे मस्जिद मालदीव में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। इस मस्जिद में एक साथ लगभग 5000 से भी अधिक लोग नमाज़ पढ़ सकते हैं। यही वजह है कि इस ग्राउंड फ्राइडे मस्जिद को माल्दीव का सबसे बड़ी मस्जिद के रूप में भी जाना जाता है या मस्जिद पूरी तरीके से सफेद संगेमरमर से बना हुआ है। इसके ऊपरी हिस्से पर विशाल स्वर्ण गुंबद भी देखा जा सकता है।

6. चीन मालदीव फ्रेन्ड्शिप ब्रिज – China Maldives Friendship Bridge, Maldives

मालदीव में घूमने की जगह (Maldvies Tourist Places)

चाइना मालदीव फ्रेंडशिप ब्रिज को सीना माले ब्रिज के रूप में भी जाना जाता है। यह ब्रिज माले शहर को बुलबुले दीप से जोड़ता है।यह ब्रिज चीन और माल्दीव के बीच संबंधों को मजबूती देने के मकसद से बनाया गया है यह ब्रिज करीब छह लेन का है जिसपर साइकल, पैदल और गाड़ियों के लिए चलने के लिए लेन बना हुआ है यह ब्रिज देखने में काफी ज्यादा सुन्दर लगता है जिसकी वजह से यहाँ पर लोग घूमने के लिए अधिक मात्रा में जाते हैं।

7. वाटर विला मालदीव – Water villas in Maldives

मालदीव में घूमने की जगह (Maldvies Tourist Places)

मालदीव में स्थित वाटर विला अपने आप में ही एक प्रकृति का काफी खूबसूरत एवं अलग अनुभव प्रदान करने वाला एक कृत्रिम विला है। इस विला में रुकने के दौरान आप स्विमिंग पूल और वाटर ऐक्टिविटीज़ के अलग अलग गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं। यह विला एवं यहाँ पर रहने का एक अलग ही अनुभव एवं रोमांच है | जो पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है |

मालदीव में करने के लिए एक्टिविटी – Activities to do in Maldives

1. नाइट फिशिंग – Night fishing in Maldives

मालदीव में घूमने की जगह (Maldvies Tourist Places)

मालदीव घूमने जाने के दौरान आप यहाँ पर कई अच्छी जगह है जहाँ मनोरंजन के साथ साथ आप कई सारी गतिविधियों का भी आनंद उठा सकते हैं। उनमें से ही एक यहाँ पर नाइट फिसिंग का आयोजन किया जाता है, जिसके दौरान लोगों को एक नाव किराये पर लेना होता है। नाइट फिशिंग शाम में 5:30 बजे से आयोजित होता है जिसमे आप नाव की सहायता से नाइट फिसिंग कर सकते हैं यह गतिविधि मालदीव में लोग बहुत ही शौक से करते हैं।

2. स्नॉर्कलिंग और डाइविंग – Snorkeling and Diving in Maldives

मालदीव में घूमने की जगह (Maldvies Tourist Places)

मालदीव में घूमने के दौरान आपको लगभग सभी द्वीपों  के पास समुद्री जीवन की एक विस्तृत विविधता देखने को मिलती है, जिसमें शार्क, मछली, कछुए और अन्य समुद्री जीव शामिल हैं। जिसका अनुभव आप वहाँ के नीले एवं साफ़ समुन्द्र में स्नॉर्कलिंग और डाइविंग कर प्राप्त कर सकते हैं साथ हीं अपना फोटो तथा वीडियो सूट भी मछलियों के साथ करवा सकते हैं |

3. नौका विहार – Boat Ride in Maldives

मालदीव में घूमने की जगह (Maldvies Tourist Places)

मालदीव में नौका विहार एक शानदार तरीका है अपने आसपास के पानी और द्वीपों को देखने का। आप एक पारंपरिक मालदीव डोनी में नौका विहार कर सकते हैं, जो एक लकड़ी की नाव है जो स्थानीय रूप से बनाई जाती है। या, आप एक आधुनिक मोटरबोट में नौका विहार कर सकते हैं जो आपको तेजी से और आसानी से ले जा सकती है।

4. कैनोइंग – Canoeing in Maldives

मालदीव में घूमने की जगह (Maldvies Tourist Places)

कैनॉइंग एक और मजेदार और रोमांचक गतिविधि है जिसे आप मालदीव में कर सकते हैं। यह एक शानदार तरीका है अपने आसपास के पानी और द्वीपों को करीब से देखने का। कैनॉइंग के लिए, आप एक पारंपरिक लकड़ी की डोंगी में कैनोइंग कर सकते हैं या एक आधुनिक प्लास्टिक कैनो में कैनोइंग कर सकते हैं।

5. सनसेट और सन राईस व्यू – Sunset and Sunrise View in Maldives

मालदीव में घूमने की जगह (Maldvies Tourist Places)

मालदीव के हर टापू या द्वीप से आप सनसेट और सन राईस व्यू  का मनोरम एवं शानदार दृश्य देख सकते हैं साथ हीं बीच से आप काफी शानदार फोटो खिचवा सकते हैं और इस यादो को आप संजो सकते हैं |

FAQ (मालदीव घूमने के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल):-

मालदीव कहाँ है?

मालदीव दक्षिण एशिया के हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप देश है। यह भारत के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 750 किलोमीटर दूर स्थित है। मालदीव 26 प्रवाल द्वीपों की एक दोहरी चेन से बना है, जो मिनिकॉय द्वीप और चागोस द्वीपसमूह के बीच स्थित है। मालदीव की राजधानी माले है, जो देश का सबसे बड़ा शहर भी है।

मालदीव घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है?

मालदीव घूमने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से अप्रैल के बीच है। इस दौरान मौसम आमतौर पर शुष्क और धूप वाला होता है। तापमान 25 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

मालदीव घूमने में कितना खर्च आता है?

मालदीव घूमने का खर्च आपके बजट और यात्रा की अवधि पर निर्भर करता है। यदि आप रिसॉर्ट में रह रहे हैं, तो आपकी यात्रा का खर्च काफी अधिक होगा। एक सप्ताह की रिसॉर्ट की छुट्टी के लिए आपको लगभग 50,000 से 1 लाख रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। यदि आप होटल या स्थानीय द्वीप पर रह रहे हैं, तो आपकी यात्रा का खर्च कम हो जाएगा। एक सप्ताह की होटल या स्थानीय द्वीप की छुट्टी के लिए आपको लगभग 20,000 से 50,000 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।

मालदीव जाने के लिए जरूरी दस्तावेज?

भारतीय नागरिकों को मालदीव जाने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होती है। वे 30 दिनों तक के लिए बिना वीजा के मालदीव में रह सकते हैं। मालदीव जाने के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित हैं:- वैध पासपोर्ट, वायुयान टिकट, आवास की पुष्टि आवश्यक है |

मालदीव घूमने के लिए कौन सा वीजा चाहिए?

भारतीय नागरिकों को मालदीव जाने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होती है। वे 30 दिनों तक के लिए बिना वीजा के मालदीव में रह सकते हैं।

मालदीव में खरीदारी के लिए सबसे अच्छी जगहें क्या हैं?

मालदीव में खरीदारी के लिए कई स्थान उपलब्ध हैं। आप माले में कई दुकानें और बाजार पा सकते हैं। आप स्थानीय हस्तशिल्प, कपड़े, और अन्य सामान खरीद सकते हैं।

दिल्ली से मालदीव की दूरी?

दिल्ली से मालदीव की दूरी लगभग 2,863 किलोमीटर है। यह दूरी सीधी उड़ान में लगभग 4 घंटे 30 मिनट लगती है। दिल्ली से मालदीव के लिए कई सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं।

मालदीव किस देश में है?

मालदीव एक स्वतंत्र देश है। यह दक्षिण एशिया के हिंद महासागर में स्थित है। यह भारत के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 750 किलोमीटर दूर स्थित है। मालदीव 26 प्रवाल द्वीपों की एक दोहरी चेन से बना है, जो मिनिकॉय द्वीप और चागोस द्वीपसमूह के बीच स्थित है। मालदीव की राजधानी माले है, जो देश का सबसे बड़ा शहर भी है।

मालदीव जाने का खर्चा?

मालदीव जाने का खर्च आपके बजट और यात्रा की अवधि पर निर्भर करता है। लो बजट हेतु अनुमानित खर्च लगभग 30000 रूपये – 50000 रूपये तक हो सकता है |

मालदीव कैसे जायें?

भारत से मालदीव जाने का सबसे आसान तरीका हवाई जहाज से है। भारत के कई शहरों से मालदीव के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, और बैंगलोर से मालदीव के लिए उड़ानें लगभग 4 घंटे 30 मिनट लगती हैं।

निष्कर्ष (Discloser):

हमने अपने आज के इस महत्वपूर्ण लेख में आप सभी लोगों को मालदीव में घूमने की जगह (maldives me Ghumne ki Jagah) (tourist places in maldives) से सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी है और यह जानकारी अगर आपको पसंद आई है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना ना भूले। आपके इस बहुमूल्य समय के लिए धन्यवाद |

अगर आपके मन में हमारे आज के इस लेख के सम्बन्ध में कोई भी सवाल या फिर कोई भी सुझाव है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आपके द्वारा दिए गए comment का जवाब जल्द से जल्द देने का प्रयास करेंगे और हमारे इस महत्वपूर्ण लेख को अंतिम तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद |

इसे भी पढ़े :-

नोट: यह ब्लॉग पोस्ट मालदीव के प्रति मेरी आत्मीय भावनाओं का प्रतिबिंब है और इसका उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है।

1 thought on “मालदीव में घूमने की जगह – Maldvies Tourist Places”

Leave a Comment